वरीय संवाददाता,रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी अपने साथी सदस्यों के साथ झारखंड विधानसभा परिसर में जाकर भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
धर्मेंद्र तिवारी तिवारी ने कहा कि स्व.बाजपेयी ने जो ठाना उसे पूरा किया।भारतीय राजनीति के युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है। राजनीतिक,भाषाविद,कवि,पत्रकार और लेखक के रूप में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जीवन जिया। सभी चुनौतियों को स्वीकार किया। विषम परिस्थितियों में अपने आप को उन्होंने संयमित रखा। राजनीति के घोर विरोधी भी उनके कायल थे। परमाणु परीक्षण करके भारत की शक्ति का एहसास करने वाले व्यक्तित्व का जन्मदिन है। राष्ट्रवाद पर सदैव अटल रहने वाले अटल का कद शैली, मानक और बोलबाला, आदित्य और अभूतपूर्व थे। अटल बिहारी वाजपेई ने अपने सेवा काल में देश हित में बड़े-बड़े कार्य किया। स्व. वाजपेई ने कहा था सरकार आएगी-जाएगी नेता आएंगे, जाएंगे लेकिन यह देश हमेशा रहेगा ।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में नितेश ओझा, अभिषेक चौबे, मुकेश सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, पंकज शामिल थे।





