प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। कोल इंडिया के विभिन्न इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों की मांगों को लेकर आंदोलनरत भारतीय मजदूर संघ में कोयला वेतन समझौता जल्द लागू नहीं किए जाने को लेकर ज़ोरदार आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है।





भामसं के टंडवा इकाई की ओर से जानकारी देते हुए मुकेश साव ने बताया कि जेबीसीआई के आठवीं बैठक में 11 वें वेतन समझौता को लेकर लंबित रह गए मजदूरों हितों की मांगों पर सकारात्मक पहल करने हेतु कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा 9वीं बैठक मार्च 2023 में हीं पूर्ण कर लिया जाना था, जिसे कोल प्रबंधन जानबूझकर विलंब कर रहा है। बताया कि जेबीसीआई द्वारा पारित सहमति को संबंधित मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा बरते जा रहे रवैये से कामगारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।ऐसी स्थिति में शीघ्र हीं समुचित पहल नहीं होने पर भारतीय मजदूर संघ की ओर से देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।