प्रतिनिधि,बड़कागांव। भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल के विभिन्न बूथों, शक्ति केंद्रों में मनाया गया,जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रमुख संस्थापकों पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया,जिसमें गोंदलपुरा शक्ति केंद्र में सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला, भागिरथ ठाकुर, प्रेम लाल महतो, ताकेश्वर साव, दामोदर महतो, नयांटांड शक्ति केंद्र में पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, दिनेश कुमार, मुरली महतो, उमेश राम अनुज कुमार, रंजीत कुमार तलसवार शक्ति केंद्र में मंडल कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी के नेतृत्व में एवं नापो पंचायत में पूर्वी उरीमारी मंडल के उपाध्यक्ष अशोक साव के अध्यक्षता एवं हीरालाल साव के संचालन में मनाया गया।





अपने संबोधन में अशोक साव ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को पार्टी के स्थापना की गई थी जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह सबसे बड़ी बात है। भाजपा के शासनकाल में गरीब किसानों को कई योजनाओं का लाभ दिया गया है,जिससे प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं।





मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, उपाध्यक्ष किशोर राणा, मंत्री विनोद महतो, हीरालाल साव, विकास साव, गणेश यादव, अनिल साव सुमित्रा देवी समेत दर्जन लोग उपस्थित थे।