प्रतिनिधि,सिंदरी। भारतीय जनता पार्टी सिन्दरी नगर की एक बैठक नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक की अध्यक्षता में उनके आवास पर सम्पन्न हुई।बैठक का संचालन नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह ने किया।





बैठक में सिन्दरी की स्थानीय समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई। स्थानीय समस्याओं जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सड़क, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज सिस्टम, हैंड पंप की मरम्मती और शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए एक गाड़ी की व्यवस्था जैसे मुद्दे पर विशेष चर्चा की गई और इन सभी समस्याओं के लिए नगर निगम को जिम्मेवार बताया गया।





बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने उपर्युक्त सभी समस्याओं के लिए नगर निगम को जिम्मेवार बताया और यह भी कहा कि सिन्दरी में गौशाला, डोमगढ़ और रोडाबांध क्षेत्रो में प्रदूषण काफी बढ़ गया है, जिसके लिए सेल, एसीसी और हर्ल जिम्मेवार है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द एक ज्ञापन सम्बंधित विभागों को दिया जाएगा और यदि उन विभागों के द्वारा समस्या का समाधान नही किया गया तो सिंदरी नगर भाजपा जोड़दार आंदोलन करेगी और इसके लिए सम्बंधित विभाग जिम्मेदार होगा।





अरबिंद पाठक ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण पर भी नगर के सभी पदाधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है । शक्तिकेंद्रों के संयोजक हर बूथ पर बैठक करें और बूथ को मजबूत करने का प्रयास करें।





बैठक में मुख्य रूप से राकेश तिवारी, बृजेश सिंह,सुमन चौधरी, रंजना शर्मा,नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह, गणपति बाउरी, धीरज सिंह,संजय महतो, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अणिमा सिंह, रामजी सिंह,बिरेन्द्र कुमार, गोपी पाल, बिरेन्द्र हांसदा, सुभाष सिंह, गणेश सिंह, राजकुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह इत्यादि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।