दुबई/तेल अवीव। बीच आसमान में फ्लाईदुबई के एक यात्री विमान (उड़ान संख्या FZ 1073) में एक बेहद भयावह और सनसनीखेज घटना सामने आई है। दुबई से तेल अवीव जा रहे इस विमान के को-पायलट ने कॉकपिट में विमान को क्रैश कराने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय मूल के सीनियर कैप्टन स्मित मच्छर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए को-पायलट के इस नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया और विमान में सवार 180 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित कराई।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दिखाया अदम्य साहस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान संदिग्ध को-पायलट ने प्लेन के सुरक्षा प्रणालियों (सिस्टम) से छेड़छाड़ कर विमान को क्रैश करने का प्रयास किया। जब कैप्टन स्मित मच्छर ने उसे रोकने की कोशिश की, तो कॉकपिट में दोनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हमलावर को-पायलट ने कैप्टन मच्छर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान होकर गिर पड़े।
गंभीर चोटों और बोलने में असमर्थ होने के बावजूद कैप्टन मच्छर डटे रहे। बाद में केबिन क्रू के एक सदस्य और एक सतर्क यात्री ने कॉकपिट में पहुंचकर संदिग्ध को बेअसर (न्यूट्रलाइज) किया।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर महाप्रहार: 1 अक्टूबर से बिना वैध PUCC गाड़ियों को नहीं मिलेगा ईधन
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छर?
भारतीय नागरिक कैप्टन स्मित मच्छर विमानन क्षेत्र के एक बेहद अनुभवी और सम्मानित पायलट हैं:
- उड़ान अनुभव: उनके पास बोइंग 737 फ्लीट उड़ाने का 13 साल से अधिक का अनुभव है और वे 9,750 से अधिक घंटे की सुरक्षित उड़ान दर्ज कर चुके हैं।
- करियर बैकग्राउंड: वे 2011 में भारतीय एयरलाइन 'स्पाइसजेट' से जुड़े थे, जहाँ उन्होंने 10 वर्षों तक सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।
- फ्लाईदुबई: जून 2022 में स्पाइसजेट छोड़ने के बाद वे यूएई सरकार की किफायती एयरलाइन 'फ्लाईदुबई' में बतौर डायरेक्ट एंट्री कैप्टन शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ेंः FBI का बड़ा एक्शन: गोल्डी बराड़ 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित
आतंकी एंगल से जांच शुरू
इस घटना पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजराइली अधिकारियों ने प्रतिक्रिया देते हुए पुष्टि की है कि कॉकपिट में हिंसक झड़प हुई थी। सुरक्षा एजेंसियां और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण फिलहाल इस पूरी घटना की आतंकवादी कोण (Terrorist Angle) से गहन जांच कर रहे हैं।
विमान में सवार यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छर की सूझबूझ और अदम्य साहस की जमकर तारीफ की है और उन्हें इस घटना का सच्चा नायक बताया है।
#SmitMachhar #FlyDubai #HeroPilot #IndianPilot #AviationSafety #TelAviv #DubaiToTelAviv #BraveryInAir
#स्मार्ट_पायलट #स्मित_मच्छर #फ्लाईदुबई #भारतीय_पायलट #विमान_सुरक्षा #साहस #तेल_अवीव #विमानन_समाचार





