प्रतिनिधि,मनिका,लातेहार। मनिका प्रखंड क्षेत्र के राकीकला पंचायत के कोइली गांव में हजारों से अधिक चमगादड़ मौत का मामला प्रकाश आया है। चमगादड़ों की मौत से हर कोई परेशान है। घटना का सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम एवं मनिका पशुपालन चिकित्सा कोइली गांव पहुंचे। जहां पर पशुपालन के द्वारा मौत हुए चमगादड़ों का सैंपल लिया गया। ताकि चमगादड़ की मौत का कारण लगाया जा सके।





कोइली गांव में के देवस्थल चमगादड़ों की संख्या हजारों से ज्यादा की संख्या में थी। परंतु बीते दो-तीन दिन में सारे चमगादड़ मौत हो गया। कई पेड़ों पर लटके हुए चमगादड़ की मौत हुई है। चमगादड़ रात के शिकार के लिए निकलते हैं और फिर दिन हर पेड़ के डालियों में लटके रहते हैं। तेज धूप के कारण कई चमगादड़ों की मौत हो चुकी है। प्रतिदिन सैकड़ो चमगादड़ इन पेड़ों के नीचे लटकते नजर आ रहे हैं। हालांकि 29 मई से 2 जून तक हाई अलर्ट जारी किया गया है।





मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो-चार दिनों तक यह स्थिति बने रहने की संभावना है। तथा लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कई सुझाव दिए गए हैं। यहां स्थानीय नदी तालाब लगभग सूख चुके हैं। जंगली एवं पालतू पशु पक्षी को जल के लिए इधर-उधर भटकते हुए देखा जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण चमगादड़ों का मौत हो सकता है।