स्मृति नागी ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य करने का आशीर्वाद और पूरे भारत में पर्जन्या बीएड का नाम रौशन करने को कहा
प्रतिनिधि, बलियापुर। पर्जन्या बीएड कॉलेज बलियापुर में सोमवार को 2020-22 के छात्र-छत्राओं का विदाई समारोह व 2022 - 24 के छात्र-छत्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मिस्टर पर्जन्या भोला दास व मिस पर्जन्या एकता सिंह बने। 2021-23 के छात्र-छात्राओं ने विदाई व स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. स्मृति नागी ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस समय लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। बिना मेहनत आपको बहुत कुछ मिल जाएगा, यह सोच गलत है। इसलिए चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर खेलकूद या अन्य। सभी में बेहतर करने से ही आपकी पहचान बनेगी, अन्यथा नही।
कार्यक्रम का संचालन ज्योतिषमान चंद्रा व श्रुति कुमारी ने किया। मौके पर शिक्षक कार्तिक दां, संदीप तिवारी, संतोष राम, कविता मुर्मू, मंटू राम महतो, संजय महतो, रजत ठाकुर, उमेश महतो, स्वरूप दत्ता, गउर महतो, जलेश्वर महतो आदि मौजूद थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया





