पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। भाजपा द्वारा झारखंड में भ्रष्टाचार, गिरती कानून व्यवस्था, नियुक्ति परीक्षा में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ सोमवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। सदर प्रखंड में प्रदर्शन के पूर्व सिहोडीह स्थित आम बागान में काफी संख्या में भाजपाई जमा हुए और जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में सदर प्रखंड पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक निर्भय शहाबादी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नुकांत, जिला महामंत्री संदीप डगैच, सुभाष सिंन्हा, विनय सिंह,प्रो विनीता कुमारी सहित कई भाजपाई शामिल हुए।





धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश फिर से उग्रवाद के चपेट में आ गया है। विकास के कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ गए हैं। रोजगार की खोज में नौजवान बेरोजगार फिर से पलायन को मजबूर हो गए हैं। राज्य में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। कहा कि झारखंड के दुमका क्षेत्र में विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की घटना सरकार की असफलता को दर्शाता है। इस घटना की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। कहा कि सरकार लूट खसोट पोस्टिंग खनिजो पत्थर बालू की तस्करी में जुटी हुई है। प्रदेश में बिचौलियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रखंड थाना अंचल कार्यालय सभी कार्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ है। कहा कि भाजपा ने झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए राज्य की ऐसी दुर्दशा होते हुए भाजपा नही देख सकती है।





इस दौरान भाजपाइयों ने सूबे के राज्यपाल से राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अभिलंब रोक लगाने, जेएसएससी के सीजीएल पेपर लीक एवं नियुक्ति परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के मामले की जांच कराने, अबुआ आवास के नाम पर भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के विरुद्ध जांच, थाना, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में पिछले कई सालों से कर्मचारियों का तबादला नही होने पर अंकुश लगाने एवं कार्यालय को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने की मांग की।





प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, सिंकु सिंन्हा, संजय साहू, ज्योति शर्मा राजेश गुप्ता, अनिल वर्मा, इनोद साहू, मनोहर यादव, संजय सिंह नवीन सिन्हा, संजीत सिंह, विवेश जालान, रंजीत राय, मिथुन चंद्रवंशी, प्रेम तिवारी, शालिनी बेशखतियार, समीर दीप, अमित आर्य, दीपक स्वर्णकार, दीपक पंडित, वीरेंद्र वर्मा,शशि सिंन्हा,सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।