प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने सोमवार को चतरा नगरपरिषद क्षेत्र के हेरू डैम पहुंचकर गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। मौके पर नगरपरिषद उपाध्यक्ष सुदेश कुमार उर्फ फंटूश, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, समाजसेवी चन्द्रिका यादव, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा, संवेदक प्रवीणचंद पाठक, मुखिया गुड्डू दुबे समेत कई गणमान्य मौजूद थे।