प्रतिनिधि,बासुकीनाथ। विश्व प्रसिद्ध शिवनगरी बासुकीनाथ के बाबा बासुकीनाथ मंदिर में प्रत्येक दिन और रात्रि में आगंतुक श्रद्धालुओं द्वारा संपन्न किया जाने वाला डायरेक्ट श्रृंगार पूजा पर जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा रोक लगा दिया गया है।अब पूर्व की भांति सिर्फ रात्रिकालीन श्रृंगार पूजा ही आगंतुक श्रद्धालुओं द्वारा संपन्न कराया जा सकेगा।दिन और रात्रि काल में संपन्न होने वाली डायरेक्ट श्रृंगार पूजा पर मंदिर प्रशासन द्वारा रोक लगाये जाने से बासुकीनाथ मंदिर के पंडा पुरोहितों में आक्रोश एवं नाराजगी देखी जा रही है।
ज्ञात हो कि बासुकीनाथ मंदिर प्रबंधन द्वारा प्रतिदिन जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डायरेक्ट श्रृंगार पूजा पर रोक लगा दिया गया है।





