प्रतिनिधि ,बालूमाथ। थाना क्षेत्र स्थित संचालित सीसीएल के मगध कोलियरी खनन गतिविधि का जायजा लेने रविवार को सीसीएल के तकनीकी निदेशक हरीश दूहान पहुंचकर खदान संचालन संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।





खदान जायजा के दौरान मगध परियोजना के महाप्रबंधक नृपेंद्र नाथ के साथ बैठक कर खनन में आने वाली समस्या और खदान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करते हुए समस्या को दूर करने के लिए कई बिंदुओं पर‌ जरूरी दिशा निर्देश दिया।





इस मौके पर परियोजना पदाधिकारी एस सतनारायणा, खान प्रबंधक मो० अकरम सहित परियोजना के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।