प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड के मंझगांवा पंचायत के मुखिया सरिता देवी के नेतृत्व में पिंडारकोण गांव में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस क्रम में जमकर रंग गुलाल उड़ाए गए। वहीं एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दिया गया,जबकि ढोलक व नगाड़े के साथ साथ डीजे के धुन पर जमकर ठुमके लगाते नजर आए। होली मिलन समारोह में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से कई गणमान्य जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
इस मौके पर नमो नारायण सिंह, बसंत सिंह,ईश्वर दयाल सिंह,अशोक कुमार सिंह,युवा समाजसेवी प्राणेश कुमार गुप्ता,ब्रजेश कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।





