मटलौंग बाजार को अतिक्रमण मुक्त करे :नंदकिशोर
मनिका मे सीओ को शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन
प्रतिनिधि, मनिका(लातेहार )। मनिका प्रखंड के बीस सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव के नेतृत्व मे अंचलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया।सौंपे गये ज्ञापन में मटलौंग पंचायत के उरांव टोली में लगने वाला साप्ताहिक बाजार के सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग किया गया है।ज्ञापन मे कहा गया है कि मटलौंग पंचायत के उरांव टोली में लगने वाला साप्ताहिक बाजार में मनिका पांकी लातेहार सहित अन्य जगहो के व्यापारी बाजार करने आते है,जिससे यहां के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है।परंतु उक्त भूमी पर लगने वाला साप्ताहिक बाजार में कुछ असमाजिक लोग गुमटी होटल मकान झोपड़ी लगाकर भूमी पर अवैध कब्जा जमाये बैठे है।ऐसे में साप्ताहिक बाजार करने वालो के साथ- साथ व्यापारियो को अपनी दुकान लगाने में काफी समस्या उत्पन्न होती है।मटलौंग मुख्य पथ होने की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।उक्त स्थल पर लगने वाला साप्ताहिक बाजार से स्थानीय लोगों को रोजगार का साधन मुहैया हो पाता है।सौंपे गये ज्ञापन मे उक्त भूमी का सीमांकन कराते हुए भूमी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने वालो मे नंदकिशोर यादव के अलावा बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, मनिका विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।





