प्रतिनिधि,गढ़वा। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर समाहरणालय गढ़वा परिसर से मंगलवार को स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता रथ निकाला गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया गया।





उल्लेखनीय है कि मतदाता जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगा। विशेष कर 85 प्लस के वृद्ध मतदाता, 18 वर्ष या उससे अधिक के नए मतदाता, दिव्यांग मतदाता समेत अन्य को मतदान के प्रति जागरूक कर जिले में शतप्रतिशत मतदान करना सुनिश्चित करेगा। वैसे मतदान केंद्र जहां पूर्व के चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहा है उन क्षेत्रों में भी मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।इस दौरान ELection masscot iBhai को भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गढ़वा जिला में लॉन्च किया गया। ELection masscot iBhai जिले के शहरी क्षेत्रों के चौक चौराहों, शॉपिंग मॉल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगा,जिससे शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराया जा सके।





इस मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा,अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार,स्वीप कोषांग नोडल सह पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केसरी, सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह, परियोजना अर्थशास्त्री क्षमा प्रिया, डीपीएम पंचायती राज शाहनवाज असगर, स्वीप कोषांग के सभी सदस्य समेत समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।