प्रतिनिधि,मधुपुर।झारखंड लोकल बाडिज इम्प्लाइज फेडरेशन के आहवान पर नगर परिषद के दैनिक मानदेय कर्मी छह सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड लोकल बॉडीज एंमप्लॉय फेडरेशन के जिला अध्यक्ष संजय मंडल के नेतृत्व में शुक्रवार को 8वें दिन नगर परिषद के मुख गेट से शहर के थाना रोड,गांधी चौक, स्टेशन रोड, नेताजी सुभाष रोड होते हुए नगर परिषद तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया और सरकार के विरोध नारेबाजी की और कामकाज ठप रखा।





कर्मियों ने नगर परिषद के कार्यालय के समक्ष भी धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान कर्मियों ने कहा की अगर हम लोगों की मांगें पूरी नहीं हुई तो हड़ताल जारी रहेगी। सफाई कर्मियो के हड़ताल के 8वें दिन भी शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। हड़ताल को देखते हुए नगर प्रशासक वैकल्पिक व्यवस्था करने मे जुट गए। छः सुत्री मांगों में दैनिक मानदेय कर्मी का सेवा नियमित करने,आउटसोर्सिंग मजदूरी का भुगतान सरकार अपने स्तर से करे, भ्रष्टाचार समाप्त करें,जीवन बीमा का लाभ देने,सभी तरह का लाभ,सेवानिवृत कर्मियों को मिलने,उच्च पदों पर निकाय कर्मियों से ही पदोन्नति प्रदान किये जाने,वेतन भुगतान सरकार अपने स्तर से करें।





मौके पर भीम राम,अमरजीत पासवान,फुरकान अंसारी , मेराज रब्बानी ,अजय कुमार, मिथुन रवानी, मनीष कुमार, भूपेंद्र कुमार, मोहम्मद औरंगज़ेब़,मनोज, विनोद, विशाल हाड़ी,मिथुन रवानी, अनील, प्रकाश हाड़ी ,मनोज हाड़ी, संजीत चक्रवर्ती, रीतू देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, सहित दर्जनों दैनिक मजदूर कर्मी मौजूद थे।