प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के कुदर ग्राम निवासी आजाद शेख के 44 वर्षीय पुत्र अशरफ शेख पर मधुमक्खियों के झुंड ने सोमवार की दोपहर बगोदर सरिया अनुमंडल कार्यालय परिसर मे हमला कर दिया।इस हमले से अशरफ की मौत हो गई।घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।





बताया जाता है कि अनुमंडल कार्यालय परिसर मे मधुुुमक्खियों का छत्ता है।मृतक अशरफ जमीन संबंधी कार्य निपटने को लेकर गांव के अन्य व्यक्ति के साथ अनुमंडल कार्यालय सरिया गया था।जहां मधुुमक्खियों के झुंड ने अचानक उसपर हमला बोल दिया,जिसके बाद इलाज के लिए सरिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





घटना की जानकारी मिलने पर सरिया थाना प्रभारी संंतोष कुुमार मौर्या पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।इधर घटना की सूचना मिलने पर बगोदर के उपप्रमुख हरेन्द्र सिंह,शशि कुुमार, कुदर पंचायत के मुखिया शंभु कुमार दास आदि ने सरिया पहुंच कर मामले की जानकारी ली।