प्रतिनिधि,साहिबगंज।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर राजमहल विधानसभा के विधायक अनंत कुमार ओझा के विधायक कार्यालय में बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि नरेंद्र मोदी हर बार की तरह इस रविवार भी देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के तहत संबोधित करेंगे। इसके लिए हर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी तय मानकर इस कार्यक्रम को जनता के बीच सुनना है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के तहत देश भर के लोगों को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री रेडियो के जरिए देश के हर हिस्से के लोगों से जुड़ने की कोशिश करते हैं। पीएम अपने इस कार्यक्रम में देश के गांव-कस्बों के लोगों की सामाजिक पहल का भी जिक्र करते हैं। इसको लेकर ही भाजपा के कार्यकर्ता खास तैयारी कर रहे हैं। पूरे जिले भर में इस कार्यक्रम के प्रसारण की तैयारी जोरों पर है।
बैठक में संजय मंडल,ओमप्रकाश पांडे,मजोज ओझा, रामप्रताप,आशुतोष यादव,अमित ठाकुर,नीतीश रजक,मनोज कुमार सिंह,जयप्रकाश ठाकुर,अनुराग राहुल समेत दर्जनों कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।





