रांची।अंजुमन जाफरिया रांची की ओर से इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति मौलाना सैयद इब्राहिम रईसी, ईरान के विदेश मंत्री और उनके सभी शहीदों की याद में मस्जिद जाफरिया रांची में एक शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह सभा दिन गुरुवार को मस्जिद जाफरिया रांची में बाद नमाज़ ईशा होना है,जिसमें वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
इस अवसर पर शोक सभा को मस्जिद जाफरिया रांची के इमाम व खतीब सह ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड के अध्यक्ष हजरत मौलाना अल्हाज सैयद तहजिबुल हसन रिजवी मजलिस को संबोधित करेंगे और अजमत ए शहादत पर रोशनी डालेंगे। सभी बुद्धिजीवियों से भाग लेने का अनुरोध किया है।





