वरीय संवाददाता,रांची। मस्जिद जाफरिया में पूरे एक महीना इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। हर दिन किसी न किसी की तरफ से इफ्तार का आयोजन किया जाता है। कसवा इंडिया फाउंडेशन द्वारा रमजान 2023 का पहला इफ्तार पार्टी का आयोजन किया,जिसमे सैंकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर एक साथ रोजा इफ्तार किया।
रविवार को रमजान-उल-मुबारक के 10वां रोजा के मौके पर समाजसेवी सैयद समर अली जाफरी के द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया,जिसमें रांची शहर के मशहूर आलिम मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन, राज्य की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया।
मौलाना तहजीबुल हसन ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है, जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है।अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।सैयद समर अली ने बताया कि मस्जिद जाफरिया के नमाजियों के द्वारा रमजान के पूरे महीना इफ्तार का आयोजन किया जाता है।जहां हर दिन सैंकड़ों रोजेदार इफ्तार में शामिल होते है। मौके पर मौलाना दानिश, मेंहदी इमाम, सैयद हसनैन जैदी, अता इमाम, अरमान, काविश, शाहिद, मेंहदी, अली, अमूद अब्बास, कासिम अली, फातमी समेत सैंकड़ों लोग थे।





