प्रतिनिधि,गोड्डा।आईसीआरडब्ल्यू द्वारा संचालित जीईएमएस (जेंडर इक्यूटीव मूवमेंट इन स्कूल) परियोजना के तहत महागामा प्रखंड के 19 चयनित विद्यालयों के शिक्षकों के दूसरे बैच के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का मोहनपुर स्थित होटल अन्नपूर्णा में समापन किया गया।विद्यालयों में जेंडर समान माहौल के निर्माण एवं बच्चों में जेंडर, हिंसा और शारीरिक बदलाव की समझ विकसित करने के लिए जेम्स पाठ्यक्रम पर चयनित विद्यालयों से तीन-तीन शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरे बैच में कुल 26 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।इस प्रशिक्षण के बाद चयनित नोडल शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में कक्षा 6-12 तक के बच्चों के साथ सत्र का संचालन करेंगे।





जेम्स कार्यक्रम 2021 से पथरगामा एवं पोडेयाहाट के 115 विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है।इस वर्ष से इसे गोड्डा एवं महागामा प्रखंड के उन 44 विद्यालयों में शुरू किया गया है।जहां पूर्व में आईसीआरडब्ल्यू द्वारा उमंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा था।वहीं प्रशिक्षक ने विभिन्न गतिविधियां रोल प्ले, ग्रुप एक्टिविटी एवं वीडियो के माध्यम से शिक्षकों के साथ जेंडर एवं लिंग की समझ,जेंडर आधारित भेदभाव, काम का बंटवारा,सत्ता ,हिंसा की समझ एवं किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, माहवारी, शारीरिक स्वच्छता के बारे में विस्तृत चर्चा की।





इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में रौनक सोनी, आईसीआरडब्ल्यू से प्रखंड समन्वयक राणा चक्रवर्ती और मुन्ना कुमार उपस्थित थे तथा शिक्षक रंजन कुमार, कमाल अख्तर, अर्चना कुमारी, राजेश कुमार, कुणाल बल्लव, सुनीता कुमारी, गुंजन कुमार मंडल, मैथ्यूस मुर्मू , उमेश प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार , मनोज कुमार ,अखिलेश वर्मा , रमाशंकर महतो, सच्चिदानंद राणा, दिनेश बेसरा, ज्योति कुमारी मिश्रा, प्रशांत कुमार, सुशेन कुमार, राकेश कुमार,अभिमन्यु राय, फिरदौस अंजूम, रोज लीली मुर्मू , शिक्षक आदि मौजूद थे।