प्रतिनिधि,चतरा।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर पूरे जिले में 19 जनवरी से 25 जनवरी 2023 तक अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध महाभियान चलाया जा रहा है। महाअभियान के तीसरे दिन शनिवार को लूकैया एवं सरैया जंगल में अवैध कोयले के खदान का डोजरिंग कार्य जारी रहा।





जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास ने बताया कि जब तक पूरी तरह से कोयले के खदान को भर नहीं दिया जाता है तब तक डोजरिंग का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि महाअभियान के तहत पूरे जिले भर में अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स के टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी है। अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त लोगों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।