प्रतिनिधि, रामगढ़। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक रामगढ़ कैथा कुशवाहा बोरवेल प्रांगण में हुआ। समापन बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद ने किया। संचालन प्रदेश सचिव उत्तम कुशवाहा ने किया। बैठक में अतिथि के रूप में उपस्थित युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, प्रदेश सचिव जय नारायण मेहता, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास महतो उपस्थित हुए।बैठक में तीन विषयों पर चर्चा हुईं।
राष्ट्रीय महादिवेशन संगठन विस्तार एवं वन भोज रामगढ़ जिला अध्यक्ष जागेश्वर कुशवाहा ने कहा कि अधिवेशन में रामगढ़ जिला से अच्छी संख्या में लोग उपस्थित होंगे। संगठन इसके लिए निश्चिंत रहे और जिला कमेटी प्रखंड कमेटी हम लोग जल्द विस्तार कर लेंगे एवं वनभोज भी हम लोग जल्दी ही करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा 55वां राष्ट्रीय महाधिवेशन के रामगढ़ जिला को बढ़ चढ़ के हिस्सा लेना हैं। इसके लिए आप लोगों को हर एक घर में पंपलेट पहुंचना होगा तभी रामगढ़ जिला से अच्छी संख्या में अधिवेशन में लोग उपस्थित हो सकेंगे। साथ ही रामगढ़ जिला को 5000 पंपलेट भी दिया गया हैं।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश सचिव उत्तम कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष भोलेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सनी कुशवाहा, रोहित महतो ,मांडू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, गोला प्रखंड कोषाध्यक्ष संदीप कुशवाह, गोला प्रखंड उपाध्यक्ष ललन कुशवाहा, दीनानाथ महतो, विनोद महतो एवं सुरेंद्र महतो उपस्थित थे।





