प्रतिनिधि, चौपारण।महुदी मोड़ (चौपारण) प्रखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर जीटी रोड महुदी मोड़ से मानगढ़ जाने वाली सड़क के किनारे सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर लिया गया है,जिससे आए दिन मानगढ़ पंचायत, बहेरा पंचायत सहित चतरा जिला के मयूरहंड प्रखंड के दर्जनों गांवों के राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।





मालूम हो कि महुदी मोड़ से मानगढ़ जाने वाली सड़क के किनारे अतिक्रमणकारियों द्वारा सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर गुमटी, होटल समेत कई प्रकार की दुकान लगा रखा है, जिससे सड़क पर आमने सामने से बड़ी वाहन आने से जाम लग जाता है। जिससे कुछ लोग आपस में तू तू मैं मैं भी करते रहते है।