प्रतिनिधि,रांची।महेश नवमी महोत्सव 2024 के समापन के दिन रविवार को सुबह 6 बजे समाज के युवाओं ने बड़ी संख्या में स्कूटोथोन प्रतियोगिता में भाग लिया। रहस्य और रोमांच से भरी इस प्रतियोगिता के संयोजक अंकित बियानी एवं विकास काबरा थे। सुबह 10:30 बजे से सुडोकू प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके संयोजक उज्जवल सोमानी और गौरव काबरा थे। सुडोकू चैलेंज एक दिमागी एवं अपने को एकाग्रचित्त रखने की एक अच्छी विधि है। इसमें प्रथम पंकज साबू,द्वितीय आयुषी काबरा और तृतीय उत्सव मंत्री रहे।11:30 बजे से आयोजित एक मिनट प्रतियोगिता मनोरंजन के साथ ही कार्य क्षमता की पहचान देती है।ग्रुप A में प्रथम हिमान्या मंत्री,द्वितीय कृष भाला,तृतीय आरोही सोमानी और ग्रुप B में प्रथम अनिकेत सोमानी दितीय अदिति सोमानी, तृतीय काव्य साबू।इस प्रतियोगिता के संयोजक आशीष भाला, उज्जवल सोमानी और गौरव काबरा थे।





शाम 4 बजे से मारवाड़ी भवन में आयोजित समारोह में समाज के वरिष्ठ पुरुष एवं महिला सदस्यों का सम्मान किया गया।महिला सदस्यों में बिमला देवी दरगड़,उर्मिला राठी, कांता बोड़ा,सावित्री देवी मालपानी,प्रमिला देवी झंवर,गीता देवी बोड़ा और सुशीला देवी डागा।पुरुष सदस्यों में महावीर प्रसाद सोमानी,बजरंग लाल सोमानी,किशन लाल धूत,श्रीप्रकाश साबू,महेंद्र चितलांगिया और श्रीप्रकाश चितलांगिया को दुपट्टा और भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।





शाम 5 से आयोजित ओजस्वी प्रतिभा पुरस्कार समारोह में दसवीं और बारहवीं के बच्चों को जिन्होंने 2024 में आयोजित बोर्ड की परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनका सम्मान किया गया। 12वीं की परीक्षा के लिए राधिका काबरा,वंशिका पेड़ीवाल,शौर्य माहेश्वरी,आयुष बोड़ा,गुन माहेश्वरी,सुहानी माहेश्वरी,संप्रति माहेश्वरी,वेदांत काबरा,कृष्ण सारडा,अभिनव कल्याणी,धीरज बियानी,आर्यन सोढाणी,अभिनव भाला,तक्ष माहेश्वरी और धृति माहेश्वरी। 10वीं की परीक्षा के लिए अन्वेषा साबू,नवनीत काबरा,तनिष्क साबू,विहान साबू,तन्मय मंत्री और अदिति सोमानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।विशेष प्रतिभा पुरस्कार भी दिया गया‌।





छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस का आयोजन किया नेहा साबू एवं नेहा मंत्री ने





रात्रि 7 बजे से रंगारंग मनोरंजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसका मंच संचालन साक्षी साबू और स्वाति काबरा ने किया।इस कार्यक्रम में समाज के 45 सदस्यों ने राम मंदिर अयोध्या विषय पर आधारित नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक सीमा मालपानी,रितिका सारडा, हर्षित चितलांगिया,नंदिनी बांगड़ और सोनल सोडाणी थे।विगत चार दिनों से आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम भी घोषित किए गए।





सेफ स्क्वायड में प्रथम विराज मालपानी,द्वितीय वत्सल बियानी और तृतीय ऋषभ राजभाला हुए।पॉट पेंटिंग में प्रथम वर्णिका साबू,द्वितीय काव्या साबू और प्रणवी मारू रहे। फैमिली प्रीमियर लीग में प्रथम स्थान बोड़ा रॉक्स,द्वितीय स्थान चितलांगिया चैलेंजर्स और तृतीय स्थान सोडाणी ने प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता के ग्रुप बी में प्रथम शौर्य माहेश्वरी,द्वितीय शौर्य राठी और तृतीय आरव साबू रहे। ग्रुप सी में प्रथम मानव डागा,द्वितीय गौरव सारडा और तृतीय नयन बोड़ा रहे। कैरम प्रतियोगिता के ग्रुप बी में प्रथम व्योम काबरा, द्वितीय प्रथम सारडा और तृतीय वत्सल बिहानी तथा ग्रुप सी में प्रथम पंकज साबू, द्वितीय अश्विनी माहेश्वरी और तृतीय हेमंत महेश्वरी रहे।पुरस्कार वितरण समारोह के सहयोगी थी खुशबू साबू एवं सरला चितलांगिया।रात्रि 7:30 बजे से समाज के सभी सदस्यों ने एक साथ सहभोज किया और खुशी पूर्वक एक दूसरे को महेश नवमी की बधाई देते हुए विदाई दी।





महेश नवमी महोत्सव 2024 को सफल बनाने में माहेश्वरी सभा,माहेश्वरी युवा संगठन एवं माहेश्वरी महिला समिति के पदाधिकारी के अलावा अर्थ संग्रह में प्रभात साबू और हेमंत साबू,प्रचार प्रसार में अशोक साबू और रश्मि मालपानी। भोजन व्यवस्था में ओमप्रकाश बोड़ा, राजेश सोमानी और श्याम बिहानी तथा मार्गदर्शन के रूप में गिरिजा शंकर पेड़ीवाल और अंकुर डागा का विशेष योगदान रहा।समस्त कार्यक्रम के मुख्य संयोजक थे नीरज चितलांगिया और रुपेश काबरा।





इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारू,प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवशंकर साबू,प्रदेश ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक साबू, प्रदेश महिला सचिव संगीता चितलांगिया,सभा अध्यक्ष किशन साबू,सचिव नरेंद्र लखोटिया,महिला अध्यक्षा भारती चितलांगिया,सचिव बिमला फलोड़,युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी,प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि कोठारी मालपानी के अलावा समाज के सभी वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।