माउंट एवेरेस्ट लर्निग फॉउंडेशन पिछले दस साल से स्कूली शिक्षा पर कर रही है शोध
स्कूलाजियम का मुख्य उद्देश्य कौशल आधारित शिक्षा को विकसित करना है
स्किल्स ऑन व्हील्स ई-रिक्सा को रजरप्पा महाप्रबंधक ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
प्रतिनिधि,रामगढ़। सीसीएल रजरप्पा एरिया के महाप्रबंधक विनोद कुमार ने स्किल्स ऑन व्हील्स ई-रिक्सा को हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि संस्था के इस सार्थक प्रयाश से कंप्यूटर शिक्षा से वंचित बच्चों को एक नई दिशा मिलेगा और वह खुद को तैयार कर सकेंगे। ई-रिक्सा में मोबाइल कंप्यूटर लैब बनाया गया है जो स्किल्स ऑन व्हील्स ई-रिक्सा छः ग्रामीण सरकारी स्कूल में कंप्यूटर एवम डिजिटल शिक्षा देगी।सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड रजरप्पा क्षेत्र के उन छः ऐसे स्कूलों को चयन किया जारहा है जो अब तक कंप्यूटर शिक्षा से वंचित हैं।यह प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन एजेंसी स्कूलाजियम माउन्ट एवेरेस्ट लर्निंग फाउंडेशन है। माउन्ट एवेरेस्ट लर्निंग फाउंडेशन पिछले दस सालों से झारखण्ड में स्कूली शिक्षा में शोध कर रही है। स्कूलाजियम का एक मुख्य उद्देश्य कौशल आधारित शिक्षा को विकसित करना है।जिसे माउन्ट एवेरेस्ट पब्लिक स्कूल में बच्चों के पठन-पाठन में उपयोग में लाया जाता है।स्कूलाजियम चितरपुर, रामगढ़ स्थित शिक्षा में शोध का प्रयोगशाला है।
इस कार्यक्रम में परियोजना पदाधिकारी यूएन प्रसाद, स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) मनोज कुमार, स्टाफ अधिकारी (उत्खनन) शंभू रजक, स्टाफ अधिकारी (योजना) एस के सिन्हा, सीएसआर अधिकारी आशीष झा, स्कूलाजियम के डायरेक्टर साजिद हुसैन, माउन्ट प्राचार्य जीतेंद्र कुमार सिंह, स्किल्स ऑन व्हील्स के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार, सतीश कुमार, अरशद उल्लाह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





