पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर अपराजिता ग्रुप की मेंबर्स ने इस भीषण गर्मी को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच छाते और आइसक्रीम का वितरण किया। जो लोग धूप में काम कर रहे थे, उन्हें चिन्हित करके छाता दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को आगे भी करती रहेंगी।





इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वंदना मोदी,आर्या भरतिया, लक्ष्मी शर्मा, ऋचा केडिया, आशा खंडेलवाल,रेखा सोनथलिया,सुजाता कयाल, अंजू खंडेलवाल, पूनम केडिया,रचना जलान, मीना जलान,किरण सिंघानिया आदि शामिल थी।