प्रतिनिधि,साहिबगंज।जिले में मानसून का इंतजार अब खत्म हो गया है।छह दिन कि देरी के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड के साहिबगंज के रास्ते दस्तक दे दी है।





कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मानसून का प्रवेश साहिबगंज के रास्ते हो गया है और अगले तीन दिनों में पाकुड़ होते हुए पूरे झारखंड में मानसून पहुंचने की संभावना है। साहिबगंज सहित संथाल परगना में आने वाले दिनों में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।





मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को साहिबगंज के पड़ोसी जिले के जामताड़ा,देवघर,दुमका,पाकुड़,गोड्डा में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।वहीं 25 जून को पड़ोसी जिला जामताड़ा,देवघर,दुमका,पाकुड़,गोड्डा समेत साहिबगंज में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।