प्रतिनिधि,चाईबासा। मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा होली महोत्सव सह बच्चों का सम्मान समारोह स्थानीय राजस्थान भवन टुंगरी के मैदान में आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में कोलकाता के लाड़ला ग्रुप की 27 सदस्यीय टीम ने राजस्थानी धमाल फूलों की होली राधाकृष्ण संग सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रम व नखरालो देवरीयो, धुमर, जैसे राजस्थानी लोक गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम संयोजक रामस्वरुप अग्रवाल कोषाध्यक्ष धीरज अग्रवाल सचिव रुपेश अग्रवाल ने टीम को दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में चंग ढप बजा कर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया।राजस्थानी धमाल कार्यक्रम को एस० रुंगटा ग्रुप, चाईबासा द्वारा प्रायोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हर एक घंटे पर लक्की ड्रा आयोजित किया गया।रवि भूत व कुणाल सर्राफ़ को लक्की ड्रा व्यवस्था करने की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें उपस्थित विजेताओं में श्यामल पसारी, राजीव गोयल ओम प्रकाश केडिया रेणु अग्रवाल रही। विजेताओं को चक्रधरपुर के बनवारी अग्रवाल, चाईबासा के सुनीत खिरवाल मालीराम खुटेटा ने दिया लक्की ड्रा को साकेत चौबे ने प्रायोजित किया।
बच्चो के बीच होली की रंग बिरंगी टोपी का वितरण किया गया।बच्चों के सम्मान समारोह में, ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन पश्चिम सिंहभूम के ज़िलाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक रामस्वरुप अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सम्मान पाने वाले बच्चों में राधा अग्रवाल माता तारा अग्रवाल पिता शम्भु प्रसाद अग्रवाल को ज़िलाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने एवं यश अग्रवाल माता पूनम मित्तल, पिता नरेश अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक रामस्वरुप अग्रवाल ने मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा की ओर से सम्मानित किया।होलि महोत्सव में स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था की चाईबासा के मारवाड़ी समाज के सहयोग से आयोजित किया गया।
रमेश खिरवाल ने कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए एस॰आर॰ रुंगटा ग्रुप चाईबासा, साकेत चौबे एवं समस्त समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही शाखा के रमेश खिरवाल संयोजक रामस्वरुप अग्रवाल नि वर्तमान अध्यक्ष अनिल मुरारका सचिव रुपेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम गोयंका जीवन वर्मा श्रवण खोवाला अशोक विजयवर्गी मोहित सुवतानिया अनुप जोशी नारायण पाडिया शिव बजाज सुरेश पोद्दार संजू गर्ग कुणाल सर्राफ़ रवि भूत राजकुमार मुंधडा इंदर पसारी मनोज शर्मा सहित समस्त सदस्यों तथा समाज बंधुओं ने सहयोग प्रदान किया।





