पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।माहेश्वरी महिला समिति रांची के सौजन्य से स्थानीय माहेश्वरी भवन में प्री मानसून मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को किया गया।





विभिन्न शहरों से आई महिला उद्यमियों का हौसला बढ़ाने के लिए मेले में मुख्य अतिथि धारित्री कला केंद्र रांची की निदेशक गार्गी मलकानी ने महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया,जिसका उद्देश्य झारखंड में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत कथक की जड़ों को मजबूत करना है,जिनका स्वागत महिला अध्यक्ष भारती चितलांगिया सचिव बिमला फलोर ने किया।साथ ही माहेश्वरी प्रदेश सभा अध्यक्ष राजकुमार मारू, कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू,रांची सभा अध्यक्ष किशन साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया,युवा अध्यक्ष विनय मंत्री,सचिव हेमंत माहेश्वरी,मुकेश काबरा,मेला संयोजिका निवर्तमान अध्यक्ष विजयश्री साबू,उपाध्यक्ष अनीता साबू,वंदना मारू,कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया ने अभिनंदन किया।सभी ने महादेव शंकर को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। मंच संचालन मेला संयोजिका विनीता बिहानी ने किया।





मीडिया प्रभारी एवं मेला संयोजिका रश्मि मालपानी ने बताया गार्गी जी ने उमंग मेले में भाग लेने वाले सभी उद्यमियों को शुभकामना दी एवं जीवन में अपने लक्ष्य में आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाया। मेला परिसर घूमते हुए सभी से बात की, उनका मनोबल बढ़ाया एवं खरीदारी भी की।





मेला संयोजिका ममता डागा,रंजू मालपानी ने कहा कि खासकर कम पूंजी में घर बैठे काम कर रही महिलाओं के लिए इस तरह के मंच प्रदान करने के लिए गार्गी जी ने महिला समिति की सभी सदस्य के लिए सराहनीय शब्द कहे।





तीन दिवसीय इस मेले में गोल्ड डायमंड के गहने,साड़ी,लहंगा, कुर्ती,गाउन,हैंड मेड ज्वेलरी,राखी,क्रॉकरी,केक के साथ लजीज व्यजन के स्टाल्स लगे हैं।एग्जिविशन के सफल आयोजन में पूर्व अध्यक्ष सुमन चितलांगिया एवं रेनू फलोर के साथ शारदा,कुमुद,सीमा,खुशबू,नेहा,रेखा,लक्ष्मी,शिखा,सुमन, भावना सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा।