प्रतिनिधि,पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य एक अलग ही मुहीम चलाते है जान बचाना ईश्वर के हाथ मे है मगर खून की कमी पूरी करने में इंसानियत फाउंडनेशन का हाथ है।असहाय जरूरतमंदो के दुःख की घड़ी मे हमेशा फरिश्ते की तरह कार्य कर रहे है,जो सराहनीय है |
सदर अस्पताल सोनाजोरी मे इलाजरत मैनेजर मुर्मू 40वर्षीय डाइलेसिस होना है ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी, परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख से संपर्क किया एवं राहत मिली |तुरंत डोनर मिलोन को फोन सरफराज के द्वारा किया गया, मिलोन शेख पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर रक्तदान किया। मानव खून का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान महादान होता है। मौके पर कर्मचारी नवीन कुमार एवं बानिज शेख मौजूद थे।





