प्रतिनिधि,चौपारण। प्रखण्ड के चौपारण पंचायत के ग्राम चौपारण में प्राथमिक विद्यालय नावाडीह में मुखिया पिंकी देवी ने वर्ग 3 से वर्ग 5 तक के छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल ड्रेस का वितरण किया।





इस अवसर पर मुखिया श्रीमती देवी ने सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समय पर स्कूल आये और मन लगा कर पढ़ाई करे। साथ ही साथ बेहतर शिक्षा का ग्रहण कर देश के विकास में भागीदार बने।





इस मौके पर स्कूल प्राचार्य सुनील कुमार रजक,स्कूल अध्यक्ष अरुण कुमार यादव,सुषमा देवी संयोजिका सहित अन्य शामिल थे।