प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। बालूमाथ में प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय कृत उच्च विद्यालय बालूमाथ के स्टेडियम ग्राउंड में गुरुवार को बीडीओ सोमा उरांव ने किक मारकर व फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में शेरेगड़ा पंचायत के बालिका वर्ग की टीम विजय रही एवं बालक वर्ग में रजवार पंचायत की टीम विजय रही।





बीडीओ उरांव ने कहा कि फुटबाल झारखण्ड का प्रमुख खेल है।खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होती है,खेल से ग्रामीण युवाओं को प्रतिभा विकसित करने का मौका मिलता है।खेल के अंत में दोनो विजेता उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिया गया।





इस मौके पर नजीर सुमित कुमार सिन्हा, कनीय अभियंता बाबूलाल उरांव, पंचायत सचिव महेश मुंडा, रामदेव नगेसिया, मुखिया नरेश उरांव सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।