प्रतिनिधि,रामगढ़। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमवार को जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने समाहरणालय परिसर से 20 यात्रियों के साथ जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा नामित दो नोडल कर्मियों को रवाना किया। योजना के तहत रामगढ़ जिले से बीपीएल श्रेणी के कुल 20 तीर्थ यात्री विशेष ट्रेन के द्वारा रांची से आईआरसीटीसी के माध्यम से द्वारकापुरी एवं सोमनाथ तीर्थ यात्रा करेंगे। इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू सहित अन्य उपस्थित थे।