मेगा ट्रेड फेयर के अब कुछ दिन शेष,फर्नीचरों पर मिल रहा आकर्षक ऑफर





झारखंड चेंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स की संयुक्त पहल





पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय हुए शामिल





पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।मोरहाबादी मैदान में आयोजित 16वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में हजारों लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। ट्रेड फेयर के कुछ दिन और बचे है। ऐसे में अब दुकानदार ग्राहकों को तरह-तरह की छूट दे रहे है। एक ही छत के नीचे बिक रहे घरेलू आइटम की स्टालें लोगों की पसंद बनी हुई है।वहीं फर्नीचर हैंगर में हैदराबाद की कंपनी डी डिजाइनो का स्टॉल लगा है। इस स्टॉल पर प्रीमियरम सेगमेंट के सोफा कम बेड मिल रहा है। बेहतर खूबसुरत और मजबूत टिकाउ वाला सोफा लोगों को पंसद आ रहा है। लोग इसकी बुकिंग भी करवा रहे हैं। इन सोफा कम बेड पर पांच साल की वारंटी भी दी जा रही है। यहां सोफा पर 50 प्रतिशत की छूट भी जा रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। कोई भी पुराना सोफा लाइये और नया सोफा लेकर जाएं। मेगा ट्रेड फेयर में हैंडीक्राफ्ट सहित अन्य सभी तरह के आइटम शहरवासियों को लुभा रहे है। फेयर में इंटरनेशनल स्टॉल में कई देशों के भी स्टॉल लगाये गये हैं, जहां महिलाओं के लिए मेकअप, ब्यूटी प्रोडक्ट और सुंदर-सुंदर हेयर एक्सेसरीज, आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिल रही थी। इसे खरीदने के लिए महिलाओं की खूब भीड़ नजर आ रही थी। फेयर में इलेक्ट्रिकल,वुलेन आइटम, खाद्य उत्पाद, हैण्डीक्राफ्टस, स्टेशनरी, सौंदर्य उत्पाद, गारमेंट एंड हैंडलूम, फर्नीचर एंड फर्निशिंग, होम एप्लाइंसेज, स्वास्थ्य सामग्री, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, गिफ्ट, हर्बल एवं आयुर्वेदिक, स्पोर्टसआईटम, फैशन एंड फुटवियर, फर्नीचर की विशाल रेंज सहित अन्य सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध है। वहीं, फेयर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के भी स्टॉल लगे हुए है। इनमें महिंद्रा, निशान, बीएमडब्लू, रॉयल इनिफल्ड जैसी कंपिनयां शामिल है। यहां गाड़ियों की प्रदर्शनी की लगायी है। लोग इन गाड़ियों की जानकारी ले रहे हैं।





मंत्री डॉ. इरफान अंसारी व सुदिव्य कुमार ने ट्रेड फेयर का किया भ्रमण





शुक्रवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी,नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेड फेयर में पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद सभी ने ट्रेड फेयर के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और आयोजन की तारिफ की। इस अवसर पर झारखंड चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, राहुल साबू, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, विकास विजयवर्गीय, पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजय अखौरी, आनंद जालान, विकास झाझरिया, अमित अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, निरंजन शर्मा, संदीप नागपाल, अरूण भरतीया, सौरव अग्रवाल, विशाल सिन्हा, आलोक कुमार आदि मौजूद थे।





प्रोजेक्ट चेयरमेन अमित शर्मा और शैलेश अग्रवाल ने बताया कि झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स का संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फेयर में ऑफरों की भरमार है। लोग इन ऑफर्स का लाभ उठा रहे हैं।





ट्रेड फेयर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आज





शनिवार 15 फरवरी को झारखंड चेंबर की ओर से साइबर शील्ड: सशक्त, शिक्षित और सुरक्षित नामक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम शाम चार बजे से छह बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में झारखंड पुलिस से साइबर थाना के सीटीओ कुमार विभूति, सब इंस्पेक्टर तनुश्री भट्ट एवं तकनीशियन दलबीर सिंह संधु साइबर सुरक्षा की तकनीक को बतायेंगे एवं गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्म्मानित डॉक्टर संतोष कुमार और साइबर एक्सपर्ट देवनन्दन उरांव साइबर सुरक्षा पर प्रकाश डालेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक झारखंड चेंबर के आइटी सब कमिटी के चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा और अल्मश आलम है। इसके अलावा लाइव बैंड एंड भांगड़ा डांस का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा। वहीं शुक्रवार को पुराने गाने पर कई गायक ने एक से बढ़कर गीतों को प्रस्तुत किया। पुलवामा के शहीदों को याद करते हुए देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। उक्त जानकारी प्रवक्ता सुनील सरावगी ने दी।