पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।मुख्यमंत्री अस्पताल मेंटरिंग योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार और विभाग द्वारा एक अच्छी पहल की गयी हैं, जिसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज दुमका के सभी विभागाध्यक्षों द्वारा सदर अस्पताल,पाकुड़ का निरीक्षण किया गया।





निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा पाया गया कि कम संसाधनों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सदर अस्पताल पाकुड़ में दी जा रही हैं। टीम ने कहा कि सदर अस्पताल में और भी सुधार किया जा सकता हैं। टीम द्वारा गैप अनालिसिस किया गया और गैप अनालिसिस में जो कमियां पाई गयी हैं, उसको पूरा करने का आश्वासन दिया गया और स्पेशलिस्ट सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्पेशलिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी।





इस पर क्रमबद्ध तरीके से स्टाफ और चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल और उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ0 मनीष कुमार उपस्थित थे।