प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़।फेडरेशन ऑफ़ मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया(एफएमआरएआई) के आह्वान पर देशभर के लगभग 3 लाख मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए आज हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल का असर हजारीबाग में भी देखा गया।बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (सीआईटीयू) के बैनर तले हजारीबाग के तमाम मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स दवा का दाम कम करने, तमाम दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों को जीएसटी से बाहर करने, ऑनलाइन दवाइयां की बिक्री पर रोक लगाने, सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज कंडीशन ऑफ़ सर्विसेज एक्ट 1976 को बरकरार रखने, काम की अवधि तय करने एवं सरकारी अस्पताल तथा संस्थाओं में प्रवेश पर लगे रोग को तत्काल हटाने, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने तथा इनका निजता के अधिकार का हनन करने आदि मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे और हड़ताल को सफल करने के लिए हजारीबाग शहर में मोटरसाइकिल रैली निकालकर नुक्कड़ सभा की रैली मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट से निकालकर शहर का भ्रमण करते हुए पुन: वहां पहुंची और हॉस्पिटल गेट के सामने एक नुक्कड़ मीटिंग किया।





नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता यूनियन के सचिव विजय कुमार ने किया।सभा को यूनियन के सचिव सुदीप चटर्जी सीआईटीयू के जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार सीटू, त्रिलोक कुमार, सिकंदर कुमार, साकेत कुमार, सूर्यकांत, अशोक कुमार, सुमन शेखर,श्रीधर कुमार तपेश्वर राम ने संबोधित किया।





इस अवसर पर यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी मोटरसाइकिल लेकर रैली में भाग लिए। धन्यवाद ज्ञापन राकेश सिंह ने किया।