प्रतिनिधि, सिमडेगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 मार्च से 20 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अल्पकालिक विस्तारक द्वारा बूथ स्तर तक प्रवास कर बूथ समिति का पुनर्गठन एवं संगठन को मजबूत किया जा रहा है, जिसके तहत बोलबा एवं केरसई में मंडल के सभी अल्पकालिक बिस्तारकों के साथ बैठक की गई। केरसई मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मानकीलाल ने सभी विस्तारकों से अपील कि की बूथ तक जाकर बूथ को मजबूत करें एवं प्रदेश द्वारा दिए गए फॉर्मेट को भरकर जमा करें,वहीं बोलबा मंडल अध्यक्ष सुर्जन बड़ाईक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जाएं और बूथ को मजबूत करें।
बूथ सशक्तिकरण अभियान के कुरडेग केरसई एवं बोलबा मंडल प्रभारी रवि गुप्ता ने बोलबा एवं केरसई मंडल में बैठक करते हुए कहा कि जहां अन्य राजनीतिक पार्टियां केवल चुनाव के समय ही बूथ कमेटी निर्माण पर जोर देती है। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समय-समय पर सालों भर बूथ निर्माण पर जोर देती है। इसी निमित्त पूरे देश में बूथ सशक्तिकरण अभियान चल रही है। सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक प्रभारी एवं अल्पकालीन विस्तारक द्वारा बूथ में जाकर बूथ कमेटी का पुनर्गठन किया जा रहा है। रवि गुप्ता द्वारा कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बूथ कमेटी पुनर्गठन के बारे में बताया गया।
मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार, ओबीसी मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामविलास राणा, सो मीडिया प्रभारी सागर पहान, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, प्रभु प्रसाद, महामंत्री गौरी शंकर सिंह, सांसद प्रतिनिधि अजय जायसवाल, रघुनंदन सिंह, हिरालाल प्रधान, मोतीराय सेनापति, सुदर्शन बड़ाईक, कपिल, आनंद प्रधान, महेंद्र प्रसाद, महेश साहू ,प्रमोद प्रसाद, सुभाष अहीर, विपिन टोप्पो सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।





