प्रतिनिधि,जमशेदपुर।मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम जमा करने को लेकर परसुडीह निवासी अजीत कुमार सिंह से साइबर ठगों ने एक लाख रुपए की ऑनलाइन के माध्यम से ठगी कर ली। जिसके बाद मामला परसुडीह थाने में पहुंचा।





मामले में भुक्तभोगी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें बीते 20 जनवरी को अलग-अलग तीन मोबाइल नंबरों 9810998546, 7303513714 और 9170235034 से फोन आया था। इस दौरान फोन करने वाले ने प्रीमियम की राशि जमा करने के नाम पर खाते से एक लाख रुपए की अवैध रूप से निकासी कर ली। वहीं रुपए की निकासी होने के बाद उन्हें समझ आया कि वे साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।