पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। प्रखंड के दादपुर पंचायत के हथिया मोड़ के समीप शुक्रवार को अहले सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले युवक की वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई,जिसकी पहचान नितेश दांगी पिता प्यारेलाल दांगी उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार पिकअप वैन वाहन संख्या जेएच 13 जी 8376 ने अपने चपेट में ले लिया,जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही तुरंत मौके पर पहुंच थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया और वाहन को चौपारण थाना लाया गया।
बता दें कि मॉर्निंग वॉक की यह दूसरी घटना है।इससे पूर्व 15 अप्रैल 2023 को बस स्टैंड चौपारण के वैष्णवी खीरमोहन दुकान संचालक कृष्णा प्रसाद केशरी की मौत मॉर्निंग वॉक करते समय ही अहले सुबह लगभग 5 बजे वाहन के चपेट में आने से हो गई थी। इस तरह की घटना का पूनरावृति होना दुखद एवं विचारणीय है।





