प्रतिनिधि,चाईबासा। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूमि के द्वारा मोटर व्हीकल से जुडे मुद्दों के निष्पादन हेतु विशेष अभियान ज़ारी है।इस बाबत रविवार को चाईबासा पिल्लई हॉल में पुलिस प्रशासन,अधिकवक्ता पश्चिमी सिंहभूमि चैम्बर ऑफ कॉमर्स और गणमान्य नागरिक वृन्दो के लिये एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विश्वानाथ शुक्ला के साथ पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने किया।
वर्कशाप के संदर्भ में डालसा सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल ड्राइव के द्वारा मोटर व्हीकल से संबंधित मामलों को निपटाया जाना प्राथमिकता होगी, संबंधित पीड़ित व्यक्ति इससे संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।साथ ही उन्होंने कहा समाजिक जागरूकता के साथ पुलिस पदाधिकारियो में जागरूकता एक आवश्यक पहलू है।जानकारी के अभाव में दुर्घटना के शिकार व्यक्ति और परिवार को वो लाभ नही मिल पाता है जो मिलना चाहियें। इस कार्यशाला का लाभ मिलेगा और लोग इससे लाभान्वित भी होंगे।





