पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,इटखोरी,चतरा।मंगलवार को शाम होते-होते अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।तेज ठंडी हवा के झोंकों साथ जिले के कई प्रखंडो में हल्की बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से आम जनजीवन को राहत मिली।





लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि तपती गर्मी से हम सब बेहाल थे।आज मौसम बदलने के बाद राहत की सांस मिली है। कई लोग ऐसे भी थे जो गर्मी की वजह से काम पर नहीं जा रहे थे।वह घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। झारखण्ड में भीषण गर्मी के बीच जिला वासियों को आज राहत की सांस मिली है।





इटखोरी में शाम होते-होते ही मौसम अचानक बदल गया और रिमझिम बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया। हल्की आंधी के साथ हवा में ठंडक का एहसास होने लगा। वहीं कुछ गांव में रिमझिम बारिश भी हुई है।इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि आने वाले समय में मौसम ठंडा और सुहावना बना रहेगा। इटखोरी,पीतीज शहरजाम,करनी,परसौनी,चट्टी हलमत्ता आदि गांवों में हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिली।शाम होते-होते अचानक मौसम ने करवट ली है और कई इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश देखी गई।