प्रतिनिधि,गिरिडीह। विश्व योग गुरु स्वामी रामदेव महाराज 28 जनवरी को गिरिडीह के पारसनाथ मधुबन पहुंचेंगे। उनके साथ भारत स्वाभिमान न्यास के राष्ट्रीय प्रभारी राकेश मित्तल भी होंगे।योगगुरु स्वामी रामदेव महाराज विशेष चार्टेड प्लेन से गिरिडीह हवाई अड्डा आएंगे, और सड़क मार्ग से मधुबन जाएंगे।योग गुरु रामदेव महाराज 28 जनवरी को गिरिडीह के सम्मेद शिखर मधुबन के बीस पंथी कोठी में आयोजित आठ दिवसीय महापर्याण महापारना महोत्सव में भाग लेंगे।





मिली जानकारी के अनुसार स्वामी रामदेव जी 28 की शाम बीसपंथी कोठी में एक आम सभा को संबोधित करेंगे और अन्न प्राशन करने वाले जैन मुनि प्रमाण सागर जी से मिलकर उनका आशीर्वाद भी लेंगे। वहीं दूसरे दिन रविवार की सुबह बीस पंथी कोठी मधुबन में ही अहले सुबह योग शिविर आयोजित करेंगे।इस आठ दिवसीय महापर्णा महाप्रयान महोत्सव में कई और बड़े शक्खशियत के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।इधर उनके गिरिडीह आगमन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है।