वरीय संवाददाता,रांची।रक्तदान संगठन लहू बोलेगा के सौजन्य से शहर के परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक सहित अन्य जगहों पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। डीएसपी ट्रैफिक रांची प्रमोद कुमार और अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल रांची के निदेशक डॉ सयैद इक़बाल हुसैन के हाथों ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सफेद गमछा,रंगीन चश्मा, ग्लूकोज डी,पैकेट सेवई दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसपी ट्रैफिक रांची प्रमोद कुमार ने किया। इस अभियान में ट्रैफिक थाना प्रभारी,अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल रांची के निदेशक डॉ सयैद इक़बाल हुसैन,झारखंड आंदोलनकारी आज़म अहमद, संस्कृति कर्मी अनिल अंशुमान एवं लहू बोलेगा के नदीम खान शामिल थे।
यह कार्यक्रम गर्मी में राजधानी रांची के सभी चौक चौराहों पर किया जाएगा। उक्त जानकारी रक्तदान संगठन लहू बोलेगा के संस्थापक नदीम खान ने दी।





