पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।स्वैच्छिक रक्तदान संगठन लहू बोलेगा द्वारा गुरुवार को विश्व रक्तदाता दिवस के पूर्व संध्या पर रक्तवीर सम्मान समारोह का आयोजन पुरुलिया रोड स्थित सत्य भारती हॉल में किया गया,जिसकी अध्यक्षता डॉ. सैयद इकबाल ने किया।संचालन लहू बोलेगा संस्था के संयोजक नदीम खान ने किया।





कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान एवं विशिष्ट अतिथि एसडीओ उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, एदारा ए शरिया झारखंड के नाजिम आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, जमीयत उलेमा झारखंड के महासचिव मौलाना डॉ. असगर मिस्बाही थे।





इस कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले पत्रकार आदिल रशीद को रक्तवीर सम्मान समारोह 2024 से एसडीओ, चेयरमैन, सिविल सर्जन के हाथो सम्मानित किया गया। इनके अलावा 82 रक्तदाता को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिगण को रक्तदान करने में अहम भूमिका निभाने के लिए मोमेन्टो, शॉल देकर रक्तवीर सम्मान 2024 से नवाजा गया।





इस मौके पर डॉ मुजफ्फर हुसैन, मो.कामरान, इमरान अंसारी, साजिद उमर, काज़ी मसूद फरीदी, अनिल अंशुमन समेत कई लोग उपस्थित थे।