पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लातेहार। बालूमाथ प्रखंड के मुख्यालय बाजार में रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर रविवार दिन भर चहल-पहल रही।





रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर बालूमाथ महावीर मंदिर के पुजारी दिनेश नाथ वैध ने बताया कि राखी का पावन त्यौहार हर साल सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा।रक्षाबंधन पर्व पर शुभ मुहूर्त देखकर ही भाई की कलाई पर राखी बांधी जाती है।





दिनेश नाथ वैद्य ने कहा कि राखी बांधना सिर्फ रिवाज नहीं बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है,जो बहन इस दिन शुभ मुहूर्त में अपने भाई को रक्षासूत्र बांधती हैं,जिससे उसके भाई पर कभी संकट का बादल नहीं मंडराते और जीवन में खूब तरक्की मिलती है।श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को दोपहर 1:32 से रात 9 बज के 9 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन के दिन दोपहर में राखी बांधना सबसे शुभ माना जाता है।