रजरप्पा स्पोर्टिंग क्लब ने जमाया खिताब पर कब्जा, बोरोबिंग रही उपविजेता





क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है : पीयूष चौधरी





शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी : गोपाल





प्रतिनिधि,रजरप्पा। रविवार को चितरपुर टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के ग्राउंड में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घटनकर्ता गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के छोटे बेटे पीयूष चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व टूर्नामेंट का फीता काटकर किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ के पूर्व जिला पार्षद गोपाल चौधरी सहित चितरपुर उत्तरी पंचायत मुखिया मंजू देवी, चितरपुर आजसू पार्टी प्रखंड सचिव दशरथ महतो, हर्ष मौजूद थे।





पीयूष चौधरी ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में छिपे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से अवगत होने का मौका मिलता है और साथ ही खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का प्रयास करूंगा। इधर गोपाल चौधरी ने कहा की क्षेत्र में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद है। बस उन्हें मौका देने की जरूरत है। साथ ही मुख्य अतिथि ने माइल वॉलीबॉल क्लब को इस तरह के आयोजन के लिए धन्यवाद किया। मौके पर महावीर महतो, राहुल महतो, पवन महतो, योगेंद्र महतो, संजीत महतो, भानु महतो, कमलेश महतो, जडेजा महतो, गोपी महतो, शंकर महतो सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।