पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर(पलामू )।शनिवार शाम को यूवा आक्रोस रैली में गए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक प्रशासन द्वारा आंसू गैस,वाटर कैनल और लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल द्वारा शहर थाना के सामने प्रदेश की हेमंत सरकार का पुतला दहन किय गया।पुतला दहन कार्यक्रम की अगुवाई नगर मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में किया गया।
मेदनीनगर शहर अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि जिस तरह राज्य की हेमंत सरकार की पुलिस ने युवाओं पर लाठी चार्ज किया वह निंदनीय है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोगों का संवैधानिक अधिकार है,जिसे हेमंत सोरेन सरकार दमनकारी रवैया से कुचलना चाहती है।
ग्रामीण अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार में युवा ही नहीं गरीब, आदिवासी, किसान, महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है। विकास के नाम पर भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य में माफिया राज चल रहा है। जन आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार द्वारा लाठीतंत्र चलाया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
पुतला दहन में मंगल सिंह,अविनाश वर्मा ,धर्मेंद्र उपाध्याय,ज्योति पांडे ,ओमप्रकाश पप्पू ,शिव कुमार मिश्रा, प्रदीप सिंहा, मंजू गुप्ता, रेनू देवी ,विजय कुशवाहा , अविनाश सिंहा, श्वेतांग गर्ग, दीपक सिंह ,कुमार गौरव ,छोटू सिंह, जितेंद्र तिवारी, सुनील पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद, सौरव पांडे, संदीप चौधरी, सुनील पांडे, बंटी सिंहा ,शुभम तिवारी, गुड्डू बर्मन, ओमप्रकाश दुबे, अमिताभ मिश्रा, प्रभात तिवारी, शुभम प्रसाद, अमोल अग्रवाल ,मनोज विश्वकर्मा, सतीश कुमार सोनू ,सिंह संजय कुमार, मनदीप प्रजापति, रमेश दुबे, शुभम कुमार ,विश्वजीत पाठक ,संदीप दास, विवेक चौबे ,शशिकांत कुमार, शुभम प्रसाद ,राजेश सिंह ,रणजीत सिंह, सतीश तिवारी, राजहंस अग्रवाल ,अमित मिश्रा ,मनोज विश्वकर्मा ,राजेश गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।





