मुंबई:
‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के टावर में समीकरण किस रफ्तार से बदलते हैं, इसका खतरनाक ट्रेलर चौथे ही दिन देखने को मिला। शहजाद पूनावाला के साथ हुई हाथापाई के बाद सिवेत तोमर को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है, लेकिन इस एविक्शन ने पेंटहाउस में आग लगा दी है। मेकर्स के इस फैसले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने खुलेआम इसे ‘बकवास’ करार दिया।
दूसरी ओर, टीवी स्टार करण पटेल का पारा भी सातवें आसमान पर नजर आया। सिवेत के जाते वक्त करण ने शहजाद की तरफ इशारा करते हुए कहा, “चल कोई नहीं… वो आएगा पागल, उसको मैं मार के फिर तेरे साथ जॉइन करूंगा।” पेंटहाउस में शहजाद की मौजूदगी बाकी कंटेस्टेंट्स को रास नहीं आ रही थी। इसी बीच प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद के बीच भयंकर तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। उधर, ‘अल्टीमेट रूलर’ की रेस में शामिल तेज प्रताप यादव, प्रियंका और इरीना अपने-
अपने मोहरे बिछाने में जुटे रहे।
तेज प्रताप ने ऐन वक्त पर बदली रणनीति
तेज प्रताप ने पहले बेसमेंट से मनीष कश्यप और काजल राघवानी को ऊपर लाने का मन बनाया था। लेकिन जैसे ही प्रियंका ने मनीष का नाम उछाला, तेज प्रताप को अपने भाई तेजस्वी यादव पर मनीष के पुराने बयान याद आ गए। इसके तुरंत बाद राजनीति के इस दिग्गज ने अपनी रणनीति बदल ली।
इसे भी पढ़ेंः बिहार: गंडक नदी के भीषण दबाव से टूटा चंपारण तटबंध, कई गांव जलमग्न; प्रशासन अलर्ट पर
बेसमेंट में लगी इंसानों की बोली, आपस में भिड़े कंटेस्टेंट्स
पेंटहाउस के घमासान के बीच बेसमेंट के ‘वर्कर्स’ के लिए वैल्यूएशन का खेल शुरू हुआ, जहां हर कंटेस्टेंट की कीमत तय होनी थी:
- काजल राघवानी: ₹75,000
- मनीष कश्यप: ₹1,00,000
- अनिश भगत: ₹1,25,000
- कायरा अनु: ₹1,50,000
- निहारिका तिवारी: ₹2,00,000
- सारा गुरपाल: ₹2,50,000
- गौतम गुलाटी (टॉप): ₹3,00,000
हालांकि, इस बोली ने कंटेस्टेंट्स के रिश्तों में दरारें डाल दीं। बार-बार ‘सबसे कमजोर’ कहे जाने पर काजल राघवानी और कायरा के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें निहारिका भी कूद पड़ीं।
'रेड रूम' टास्क और गौतम गुलाटी का दगा
गेम की रफ्तार बढ़ाते हुए मेकर्स ने ‘रेड रूम’ एक्टिवेट किया और ‘असली या नकली’ टास्क का ऐलान हुआ। नियमानुसार रूलर्स को वर्कर्स चुनकर उनके जरिए टास्क खेलना था:
- तेज प्रताप ने काजल राघवानी को चुना
- इरीना ने अनिश भगत को चुना
- प्रियंका ने कायरा अनु को चुना
असली झटका तब लगा जब प्रियंका के दोस्त गौतम गुलाटी ने पेट्रोल टैंक टास्क में प्रियंका का ही खेल बिगाड़ना शुरू कर दिया। प्रियंका ने जब दोस्ती में दगा देने की वजह पूछी, तो गौतम ने सपाट लहजे में कहा, “तुम्हें अपने अलायंस को समझना होगा। तुम्हारे लिए कोई और प्रायोरिटी था, मैं नहीं।” लगातार टारगेट होने के चलते कायरा टूट गईं और रो पड़ीं।
इसे भी पढ़ेंः FBI का बड़ा एक्शन: गोल्डी बराड़ 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित
तेज प्रताप यादव का मास्टरस्ट्रोक
जब बाकी कंटेस्टेंट्स दोस्ती, गद्दारी और आंसुओं में उलझे थे, तब बिहार की राजनीति के माहिर खिलाड़ी तेज प्रताप यादव ने शांति से अपना खेल कर दिया। उनके लिए दांव लगा रहीं काजल राघवानी के शानदार प्रदर्शन के दम पर तेज प्रताप ने टास्क का पहला राउंड अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ ही तेज प्रताप को शक्ति मिल गई है कि वे ‘अल्टीमेट रूलर’ की रेस से किसी एक मजबूत दावेदार को बाहर कर सकें। अब देखना दिलचस्प होगा कि तेज प्रताप का अगला वार प्रियंका पर होता है या इरीना पर—उनका यह कदम पूरे टावर की सत्ता का तख्तापलट करने वाला है।
#RiseAndFall2 #SwaraBhasker #TejPratapYadav #KaranPatel #PriyankaChaharChoudhary #GautamGulati #SiwetTomar #ShehzadPoonawalla #KajalRaghwani #ManishKashyap #RealityShowDrama #TrendingNews #RiseAndFallSeason2





