पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,दरभंगा/रांची।राज दरभंगा के राजकुमार कपिलेश्वर सिंह को तेलेंगाना के संदीपीनी गुरुकुलम,एकलव्य विकास फाउंडेशन में आमंत्रित किया गया था।जहां उन्होंने विद्यार्थी विकास योजना का उद्घाटन किया।
संदीपीनी गुरुकुलम तेलंगाना की एक जानी मानी संस्था है जो वैदिक शिक्षा से जुड़कर आधुनिक शैक्षणिक क्षेत्रों में विकास कार्य करती है।इसके अलावा संस्था आधुनिक जैव कृषि पर भी कार्य करती है। इस संस्था ने विद्यार्थी विकास योजना के अलावा अपने नए भवन,डॉर्मेंट्री,स्किल ट्रेनिंग सेंटर,धन्वंत्री पंचकर्मा ट्रीटमेंट सेंटर,डिजिटल क्लासरूम और लाइब्रेरी की नींव रखी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय ख्याति के विद्वान पद्मभूषण रामदोराई,दूसी रामकृष्ण,भगैया जी,विराजानंदा स्वामी, बीजे राव,बर्ला सुन्दर रेड्डी,प्रोफेसर माला रेड्डी,बाला किस्ताइयाह के साथ राज दरभंगा के राजकुमार कपिलेश्वर सिंह भी आमंत्रित थे।
इस अवसर पर राजकुमार कपिलेश्वर सिंह ने राज परिवार का शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में राजपरिवार का योगदान का उल्लेख किया साथ ही मिथिला की ऐतिहासिक विचारों का भी उल्लेख किया।कुमार ने राज दरभंगा के ओर से इन सभी विद्वानों को मिथिला में आने का आमंत्रण दिया,जिससे मिथिला को भी इस क्षेत्र में विकसित किया जा सके।





