प्रतिनिधि,चतरा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय जनता दल परिवार जिला इकाई चतरा आगामी 5 मार्च को चतरा परिषदन में होली मिलन समारोह का आयोजन करेगा।इस आशय की जानकारी राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव ने दी।





राजद अध्यक्ष नवल किशोर यादव ने कहा कि आगामी 5 मार्च 2023 रविवार को सुबह 11:00 बजे से आयोजन किया जाएगा।होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव एंव झारखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री सह चतरा विधानसभा के राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता मौजूद रहेंगे।





राजद अध्यक्ष ने दल के तमाम वरिष्ठ नेता, जिला प्रकोष्ठ के तमाम अध्यक्ष, सदस्य, तमाम प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष,20 सूत्री जिला कमिटी सदस्यों, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सदस्यगण, मंत्री प्रतिनिधि, पंचायत अध्यक्ष तमाम राष्ट्रीय जनता दल के सिपाहीयों को आयोजन स्थल पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।